कलान: परौर क्षेत्र में सामुदायिक शौचालयों की जांच में कई शौचालय बंद, ध्वस्त व अपूर्ण पाए गए
शाहजहांपुर। तहसील कलान के परौर क्षेत्र में सामुदायिक शौचालयों में अनियमितताओं की शिकायत पर विधायक डॉ. वीर बिक्रम सिंह प्रिंस के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग ने जांच की। विधायक प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र गुप्ता व जीपीओ पंकज पाल ने बम्हनी चौकी, बम्हौरा, राशानगरिया, बहगीनखेड़ा, कुण्डरिया, परौर, चौकिया, हरनोखा व नयागांव के शौचालयों का निरीक्षण किया.