हुलासगंज: जहानाबाद में एसटीएफ जवान की संदिग्ध मौत, साथी के बयान पर केस दर्ज; परिजनों ने हत्या की कही बात
जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र में एसटीएफ जवान धीरज कुमार की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने साथी जवान उपेंद्र कुमार के बयान पर यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) का मामला दर्ज किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना को चलती गाड़ी में सर्विस पिस्टल से दुर्घटनावश मिसफायर बताया गया है। मृतक धीरज कुमार नालंदा जिले के रधुनाथपुर गांव के निवासी थे।