बड़ौद: रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न।
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम अन्तर्गत सभी कार्यवाहियां समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण मंगलवार को अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ।