अमड़ापाड़ा: अमड़ापाड़ा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की अहम बैठक, गाइडलाइन पालन का निर्देश
अमड़ापाड़ा में दुर्गा पूजा को शांति-व्यवस्था के साथ मनाने के लिए 25 मई गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई। पूजा समितियों को सरकारी निर्देशों का पालन, सफाई, सुरक्षा और व्यवस्था मजबूत करने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही पांच नई स्ट्रीट लाइट लगाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने का आश्वासन भी मिला।