कानपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपति शुल्क नियामक समिति की बैठक में डीएम ने स्कूल प्रबंधनों पर व्यक्त की कड़ी नाराजगी
सोमवार को 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपदीय शुल्क नियामक समिति की बैठक में डीएम ने स्कूल प्रबंधनों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। समिति की बैठक में उपस्थित होकर अभिभावकों ने स्कूलों के खिलाफ शिकायत की। जिस पर डीएम ने स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगे और कार्रवाई की चेतावनी दी।