कानपुर: कानपुर में ट्रेडिंग और मार्केटिंग करने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनी का सीक्रेट डाटा चुराया, 26,000 डॉलर की ठगी
कानपुर में ट्रेडिंग और मार्किटिंग करने वाली कम्पनी के कर्मचारी ने कम्पनी का सीक्रेट डाटा हड़प लिया। उस डाटा की मदद से कम्पनी के एक बड़े क्लाइंट को नुकसान पहुंचाते हुए 26 हजार डॉलर की ठगी कर ली।इसपर कम्पनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने सोमवार 4:00 बजे कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।