गुना नगर: गुनिया नदी के विकराल रूप से डरे लोग, गोविंद गार्डन लुशन बगीचा के लोगों ने की नदी सफाई की मांग, अनुमति न होने से रूका काम
गुना में कैंट के लेशन बगीचा गोविंद गार्डन के लोगों ने 9 जून दोपहर को कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। लोगों ने कहा, पिछले साल गुनिया नदी में बाढ़ से 5 से 6 फीट पानी भरा था काफी नुकसान हुआ। गुनिया नदी में अभी सफाई अभियान चल रहा है हमारा विवादित इलाका बता कर सफाई नहीं हुई। लोगों का कहना है की अनुमति देकर और अधिकारियों की मौजूदगी में बारिश से पहले सफाई कराई जाए।