सरधना: सड़क खोदकर दबाया पाइप, बना हादसों की वजह, बहुबली फैक्ट्री के सामने दर्जनों घायल, स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग
सरधना-मेरठ मार्ग पर सरधना से निकलते ही बाहुबली फैक्ट्री के निकट पानी की निकासी के लिए सड़क के नीचे पाइप मोटा दबा दिया, जिस के चलते सड़क उस स्थान पर स्पीड ब्रेकर की तरह काफी ऊंची हो गई है। यह अस्थायी और असुरक्षित निर्माण अब राहगीरों के लिए खतरा बन चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की ऊंचाई अचानक बढ़ जाने के कारण आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं।