बरकागाँव: देवरिया गांव में विधायक रोशन लाल चौधरी के सौजन्य से नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया
*देवरिया खुर्द में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों ने जताई खुशी दो दिन में समस्या समाधान का ग्रामीणों ने किया स्वागत ग्राम देवरिया खुर्द में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन भव्य तरीके से किया गया। मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक और रोशन लाल चौधरी के मीडिया प्रतिनिधि जागेश्वर कुमार सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद होकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया।