महोबा: सिजवाहा गांव के पास चलती बाइक बीच सड़क पर दो हिस्सों में टूटी, महिला गंभीर रूप से घायल
Mahoba, Mahoba | May 21, 2026 चलती बाइक अचानक दो हिस्सों में टूट गई। हादसे में बाइक पर सवार 21 वर्षीय पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति शिवम को चोट नहीं आई। दोनों नगारा डांग से अपने गांव लौट रहे थे। बाइक टूटते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया।