पीलीभीत: न्यूरिया कॉलोनी में रात्रि चौपाल में पहुंचे भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, सुनीं स्थानीय समस्याएं
पीलीभीत के न्यूरिया कॉलोनी गांव में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से वुधवार रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक स्वामी प्रवक्तानंद शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।