मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात के अघोली गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बताते चले कि देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अघोली गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट में ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंप कर बताया कि हमारे गांव में सड़क के निर्माण में ग्राम प्रधान द्वारा मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है जिससे आने-जाने में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कई ग्रामीण चोटिल हुए है