सिकंदरा: सिकंदरा में कोचिंग जा रही छात्रा का कथित अपहरण, पुलिस ने रेस्टोरेंट के कमरे से सकुशल किया बरामद, एएसपी ने दी जानकारी
सिकंदरा कस्बे के द रॉयल कैफे एंड फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक पर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कोचिंग जा रही एक छात्रा का कथित रूप से अपहरण कर उसे कैफे के अंदर एक कमरे में बंद करने का आरोप लगा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया और कैफे संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।इस संबंध में ASP ने गुरुवार रात 10:30 बजे जानकारी दी