चरखारी: अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर चरखारी में गूंजा स्वाभिमान, पूर्व विधायक राजकुमार पाल के नेतृत्व में निकली विशाल बाइक रैली
राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर चरखारी नगर में भव्य स्वाभिमान यात्रा एवं बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ रायनपुर मंदिर से पूर्व विधायक एवं एससी-एसटी आयोग सदस्य राजकुमार पाल ने किया। बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने जोश के साथ भाग लिया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने स्वागत किया।