सहारनपुर: बिना शटडाउन 11 हजार वोल्ट लाइन पर चढ़ने से युवक की करंट से हुई मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का लगाया आरोप
सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव धतौली सुल्तानपुर में हाईटेंशन बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग के ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।