मीटर लगाने के नाम पर मांगी रिश्वत, बिजली कंपनी का लाइन हेल्पर लोकायुक्त के जाल में फंसा,
अशोकनगर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए बिजली कंपनी के एक लाइन हेल्पर को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया, लोकायुक्त के अनुसार, ग्राम कुकरेथा, तहसील पिपरई निवासी किसान श्रीराम बैरागी ने शिकायत की थी कि उनकी आटा चक्की के लिए बिजली मीटर लगाने के बदले ₹10,000 की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा ₹5,000 रिश्वत लेने की पुष्टि हुई, इसके बाद शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने प्रबंधक विद्युत कंपनी, अशोकनगर कार्यालय के उपभोक्ता सेवा केंद्र के बिल काउंटर कक्ष में जाल बिछाया। यहां लाइन हेल्पर बाबूराम पटेल को शिकायतकर्ता से ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।