मड़ियाहू: महाशिवरात्रि पर मड़ियाहूं नगर में निकाली गयी शिव बारात व शोभायात्रा, मड़ियाहूं विधायक रहे मौजूद
महाशिवरात्रि पर प्राचीन कांवरिया संघ के तत्वावधान में मड़ियाहूं नगर में भव्य शिव बारात व शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में मड़ियाहूं विधायक डॉ आरके पटेल मौजूद रहे। मड़ियाहूं नगर में प्राचीन कांवरिया संघ ने शिव बारात व शोभायात्रा निकाली।बारात रामेश्वर महादेव मंदिर स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज रामलीला मैदान स्थित पक्के तालाब से निकाली गई।