बरेली: संजयनगर हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जिस तमंचे से की थी हत्या, उसी से पुलिस पर झोंका फायर
बरेली के संजयनगर में युवक अर्जुन की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को बारादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक 15 जून की रात अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद थाना बारादरी, एसओजी और सर्विलांस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एफसीआई गोदाम के पास घेराबंदी की।