कलान: गांव पृथ्वी पर द्वितीय के प्राथमिक विद्यालय में हुई बड़ी चोरी, हजारों का सामान हुआ पार
शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर द्वितीय में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने तीन कमरों और रसोईघर के ताले तोड़कर इनवर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर, जरूरी पंजिकाएं, खेल सामग्री समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया.