कुरावली: कुरावली क्षेत्र में सती मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति का उल्लास दिखा
ग्राम देवी नगर स्थित प्राचीन सती मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा पंडाल में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और वातावरण धार्मिक भावनाओं से सराबोर हो गया।