पटना ग्रामीण: दिनकर गोलंबर के पास बुलेट पर मोबाइल स्नैचिंग करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल भी बरामद
कदमकुंआ थाना क्षेत्र के दिनकर गोलंबर के पास 1 फरवरी को बुलेट सवार अपराधी के द्वारा मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था।SDPO टाऊन 1 दीक्षा ने बुधवार शाम करीब 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में 25 फरवरी को एक अभियुक्त को चोरी के एक आईफोन के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसकी निशानदेही पर दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।