कन्नौज: पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस झंडा दिवस कार्यक्रम का आयोजन, पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद
पुलिस लाइन्स कन्नौज में "पुलिस झंडा दिवस" का आयोजन किया गया। शनिवार को "पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज फहराकर समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कर्मियों को शपथ भी दिलाई।