बागपत: मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ASP ने बागपत पुलिस लाइन में की समीक्षा बैठक, महिला सुरक्षा पर दिए दिशा-निर्देश
Baghpat, Bagpat | Jul 24, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लाइन बागपत में एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने मिशन शक्ति केंद्र टीम के साथ गोष्ठी आयोजित की।