सिवनी: कोतवाली पुलिस ने शातिर बदमाश विकास सोनी को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद, साथी अभी भी फरार
Seoni, Seoni | May 10, 2026 सिवनी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में शातिर बदमाश विकास सोनी को गिरफ्तार किया है। रविवार को बताया गया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं मामले में फरार आरोपी रवि लोधी की तलाश जारी है।