मेरठ: नींद की झपकी से हुआ बड़ा हादसा, जानी गंगनहर में गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, कार बाल-बाल बची, ग्रामीणों ने बचाई चालक की जान
Meerut, Meerut | Feb 10, 2025 मेरठ के जानी खुर्द में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग पर चांदोरा गांव के पास सीमेंट से भरा एक ट्रक गंगनहर में जा गिरा। चालक को नींद की झपकी लगने से ट्रक अनियंत्रित हो गया था। हादसे में एक कार बाल-बाल बच गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।