खजनी: खजनी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी विवेक गौड़ को उसके घर से किया गिरफ्तार
गोरखपुर के खजनी पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपी विवेक गौड़ (26) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। भगवानपुर भलेंदरी निवासी विवेक गौड़ पुत्र हनुमान पर 29 मई को पीड़िता की तहरीर पर बीएनएस, पॉक्सो तथा एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था।