जैतपुर: चाकू की नोक पर पिकअप चालक से लूट, दो नामजद आरोपी फरार
खैरहा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने पिकअप चालक सुनील केवट को चाकू दिखाकर 2,800 रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। रविवार सुबह 8 बजे पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया है।