बिहारीगंज: बिहारीगंज के बाढ़ राहत शिविर में भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू; नशेड़ियों पर ग्रामीणों ने जताई आशंका
बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत गमैल पंचायत के गोरपार स्थित बाढ़ राहत शिविर में गुरुवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि शिविर में ग्रामीणों द्वारा जलावन और मवेशियों का चारा रखा गया था। आग लगने की सूचना मिलते ही दो बड़ी और दो छोटी दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।