पिड़ावा: क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर, कृषि उपज मंडी में खुले में रखा गेहूं पानी में भीगा
गुरुवार शाम करीब 4:30 पिड़ावा क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला है।करीब 10 मिनट तक शहर में हल्की बारिश हुई।इस समय शहर की कृषि उपज मंडी में सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जा रही है।खरीद केंद्र पर बड़ी मात्रा में किसानों का गेहूं खुले में पड़ा हुआ है।ऐसे में बारिश आ जाने से कई किसानों का गेहूं पानी में भीग भी गया है।