बिंदकी: अंगदपुर गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से खेत में लगी आग, 17 बीघा गेहूं की फसल जली, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में गुरुवार को दिन में लगभग 2:00 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई।। आग लगने से पांच किसानो की लगभग 17 बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग लगने की घटना के बाद हड़कंप मच गया। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत तथा प्रयास के बाद आग को बुझाया सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची।