लोहरदगा: भंडरा में मोबाइल टावर से बैटरी की हुई चोरी, प्राथमिकी दर्ज
भंडरा प्रखंड मुख्यालय के समीप पेट्रोल पंप के पीछे लगे एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर से बीती रात 24 बैटरियों को चोर उड़ा ले गए सुबह कंपनी के टेंकनीशियान ज्ञानेंद्र कुमार को इसकी जानकारी मिली जिसके बाद ज्ञानेंद्र कुमार ने बैटरी चोरी होने की सूचना भंडरा थाना को दी। भंडरा थाना प्रभारी गौतम कुमार ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।