अनूपपुर: गोहाटोला-अमगवां में हाथी का आतंक, झोपड़ी तोड़ी, उड़द के खेत में डेरा डाला
अनूपपुर जिले के गोहाटोला-अमगवां क्षेत्र में बीती रात जंगली हाथी ने दहशत फैला दी। हाथी गणेश सिंह के खेत से होते हुए मोतीलाल राठौर के खेत तक पहुंचा और रामलाल राठौर की झोपड़ी को नुकसान पहुंचाते हुए उरद के खेत में देखा गया। वन अमल लगातार निगरानी बनाए हुए हैं तथा लोगों से हाथी से दूर रहने की अपील की जा रही।