गुना नगर: कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, ट्रॉमा वार्ड में अनुशासन व्यवस्थाओं के साथ स्वच्छता सुरक्षा के दिए निर्देश
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 24 अप्रैल शाम को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। परिसर में बने नए अस्पताल भवन में निरीक्षण कर व्यवस्थाए देखी। स्पष्ट निर्देश दिए की भीड़ न बड़े मरीज के साथ एक अटेंडर रहे। अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर ₹5000 जुर्माना लगाने और साफ सफाई और अनुशासन व्यवस्थाओं में लापरवाही स्वीकार न करने के साथ बैठक में सुधार के आदेश दिए।