धामपुर: नहटौर में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वालों का पुतला फूंका
Dhampur, Bijnor | Apr 28, 2026 नहटौर में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' निकाली, जिसमें उन्होंने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। पदयात्रा हल्दौर चौराहे पर समाप्त हुई, जहाँ पुतला फूंका गया।