हैदरगढ़: सुबेहा में समाधान दिवस का आयोजन, नायब तहसीलदार ने सुनीं समस्याएं, मौके पर दो का हुआ निस्तारण
सुबेहा थाना परिसर में शनिवार 2 बजे तक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस दिवस पर नायब तहसीलदार रामजी द्विवेदी मौजूद रहे। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।