बिजौलिया: बिजौलिया में 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ, 44 प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
बिजौलिया ऊपरमाल धाकड़ समाज का 27वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आज रविवार शाम करीब पांच बजे को आयोजित हुआ, जिसमें 52 जोड़ों का विवाह कराया गया। कार्यक्रम में 44 प्रतिभाओं व भामाशाहों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि कन्हैया लाल धाकड़ ने फिजूलखर्ची रोकने और शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम में गणपति स्थापना, मायरा, सम्मान समारोह और पाणिग्रहण संस्कार सहित