निम्बाहेड़ा: तपती गर्मी में राहत का बड़ा सहारा बना निम्बाहेड़ा में निशुल्क छाछ वितरण, 500 लीटर छाछ से 2500 लोगों को मिली राहत
शनिवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा में जैन जागृति सेंटर द्वारा संचालित निःशुल्क छाछ वितरण सेवा प्रकल्प लगातार 37वें दिन भी जारी रहा। शेखावत सर्कल स्थित केंद्र पर 500 लीटर शीतल छाछ का वितरण किया गया, जिससे करीब 2500 लोगों को राहत मिली। भीषण गर्मी में राहगीरों, किसानों, श्रमिकों और व्यापारियों ने छाछ का लाभ उठाया। समाजसेवियों और नागरिकों के सह