सुपौल: सुपौल में बाढ़-2026 की तैयारी तेज, जिलाधिकारी सावन कुमार ने कटाव निरोधी कार्यों की समीक्षा की
Supaul, Supaul | Apr 7, 2026 संभावित बाढ़-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे कटाव निरोधी कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में पूर्वी तटबंध प्रमंडल वीरपुर, वीरपुर-02, सुपौल, पश्चिमी तटबंध प्रमंडल निर्मली तथा शीर्ष कार्य प्रमंडल वीरपुर के कार्यपालक अभ