दुधि: बघाडू गांव में शौच के दौरान रसल वाइपर ने अधेड़ को डसा, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में गुरुवार को शौच के लिए घर से निकले 50 वर्षीय अधेड़ को जहरीले रसल वाइपर सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद कुछ ही देर में उनकी हालत गंभीर हो गई।घायल की पहचान बघाडू निवासी 50 वर्षीय जगदीश पुत्र रामदेव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, जगदीश घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गए थे।