लाडपुरा: नांता इलाके में तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत पर गुस्साए लोगों ने वाहन को फूंका, वीडियो हुआ वायरल
Ladpura, Kota | Jun 9, 2026 कोटा नान्ता थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार थार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पाटन चौराहा गिरधरपुरा के पास हुआ, जहां बाइक सवार दोनों युवकों को थार ने टक्कर मार दी और काफी दूर तक घसीट लिया। इलाज के दौरान कोशल पुत्र लेखराज की मौत हो गई, जबकि रामदेव का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों न