पीलीभीत: भोपाल, मध्य प्रदेश की घटना को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्रवाई की मांग की, आंदोलन की दी चेतावनी
पीलीभीत। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ़ इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी ने गुरुवार बयान जारी कर मध्य प्रदेश में एक मुस्लिम युवक पर हुए कथित जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान कुछ लोगों द्वारा मुस्लिम धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जो अत्यंत निंदनीय है।