टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में आजाद समाज पार्टी का ढोल-बाजे के साथ प्रदर्शन, सामाजिक भेदभाव व शराब दुकान हटाने की मांग उठी
आजाद समाज पार्टी ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पहाड़ी तिलवाड़ा क्षेत्र में बंशकार, अहिरवार एवं बाल्मिक समाज के लोगों के साथ कथित रूप से बाल न काटे जाने की शिकायत दर्ज कराई गई।