बाढ़ के बिच बिहार पहुँचे अभिनेता सोनू सूद,गमछा बांध बांटा राहत सामग्री...
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले अपनी टीम के साथ रामदीरी पहुंचकर हालात का जायजा लिया।इसके बाद सोनू सूद नाव के जरिए सीहमा के पथला टोला पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने करीब 10 हजार बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री भी वितरित की।
बाढ़ के बीच सोनू सूद का पीड़ितों से मिलने और राहत सामग्री पहुंचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
#SonuSood #Begusarai #BegusaraiFlood #BiharFlood #FloodRelief