सासनी: रेल की चपेट में आने से एक शख्स की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Sasni, Hathras | Apr 10, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव गुहाना के पास दिल्ली हावड़ा रेलवे रूट पर रेल की चपेट में आने से गांव नगला बत्तीसा निवासी एक शख्स मनोज पुत्र कमल सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। शख्स की मौत के बारे में सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। शख्स की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक शख्स के शव का पोस्टमार्टम कराया है।