बयाना: पुष्पेंद्र जादौन बने राजपूत करणी सेना के भरतपुर जिलाध्यक्ष
बयाना उपखंड क्षेत्र के गांव खरैरी निवासी पुष्पेंद्र सिंह जादौन को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का भरतपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उजागर सिंह डाबला ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला शेखावत की सहमति से उन्हें एक वर्ष के लिए यह दायित्व सौंपा है।