चित्रकूट कर्वी बांदा मुख्य मार्ग में भंभई मोड़ खुटहा के पास ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा घायल दो की मौत पुलिस ने कराया शवों का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली अंतर्गत शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भंभई मोड़ खुटहा के पास का बीते मंगलवार की देर शाम का जहां बाइक सवार 3 युवकों को ट्रक ने रौंद दिया जिससे एक घायल हो गया और दो की मौत हो गई मृतक देवकी नंदन पुत्र छत्रपाल निवासी रैपुरवा माफी चौकी शिवरामपुर कोतवाली कर्वी के परिजनों ने बताया कि देवकी नंदन और बच्चीलाल पुत्र छितानी निवासी पड़री चौकी शिवरामपुर व विक्रम तीनों एक साथ दो बाईकों से हनुमान धारा से काम करके वापस लौट रहे थे तभी खुटहा के पास एक बाइक खराब हो गई जिसको दूसरी बाइक से जोड़ने के लिए तीनों रुके तभी वहीं से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रेन उन्हें जोरदार टक्कर मारी जिसमें देवकी नंदन की मौके पर ही मौत हो गई और बच्चीलाल व विक्रम घायल हो गए जिनको स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों को जिला अस्पताल भेजा है जहां देवकी नंदन को मृत घोषित कर दिया गया और बच्चीलाल को गंभीर अवस्था प्रयागराज रेफर किया जिसको परिजन प्रयागराज न ले जाकर बांदा मेडिकल कॉलेज लेकर जा ही रहे थे रास्ते में बच्चीलाल की मौत हो गई वहीं विक्रम का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है एक साथ दो मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों के रो रो कर बुरा हाल है वहीं पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लाकर आज बुधवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है परिजनों ने बताया घटनाक्रम