बरेली। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली के सामने वर्षों से जमे अतिक्रमण को नगर परिषद की टीम ने सोमवार को सख्ती के साथ हटाया। कार्रवाई नगर परिषद सीएमओ हरिशंकर वर्मा के नेतृत्व में की गई। नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ वर्मा द्वारा नगर विकास और सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।