फतेहाबाद: सट्टे के बड़े खेल का भंडाफोड़, 14.21 लाख नकदी समेत दो गिरफ्तार, डौकी पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई
Fatehabad, Agra | May 11, 2026 आईपीएल मैचों में हार-जीत पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का डौकी पुलिस और सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 लाख 21 हजार 300 रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, सट्टा पर्चियां और अन्य सामान बरामद किया है। भारी रकम बरामद होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।