देवघर: केकेएन स्टेडियम में देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
केकेएन स्टेडियम में देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन किंग महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी डीपीएल के 13वें संस्करण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई ।बैठक का मुख्य उद्देश्य टूर्नामेंट के सफल और सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करना था ।बैठक में जानकारी दी गई की डीपीएल का 13वां संस्करण आगामी 12 अप्रैल से शुरू होगा जबकि फाइनल मुकाबला 26 अप्रैल को खेला जाएगा।