हनुमानगढ़: पक्कासहारना में एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया बंधक, जान से मारने की धमकी देकर जबर्दस्ती करवाए दस्तखत
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के पक्कासहारना में एक प्रोड व्यक्ति को बंधक बनाकर उसकी कृषि भूमि के फर्जी बेयनामा करवाने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना में नामजद जनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अमरजीत सिंह पुत्र हरनेक सिंह ने परिवाद देकर मुकदमा दर्ज करवाया है।